दिल्ली में खिलेगा कमल या बरकरार रहेगा केजरीवाल का जादू? जानें मतदान के बाद क्या है Exit polls के अनुमान

By अंकित सिंह | Feb 05, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत 70 सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हो गए। इसके साथ ही एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आने लगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस बार अपना पूरा दम लगाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। लेकिन मतदान के बाद सभी की निगाहें अब एग्जिट पोल की तरफ है। आपको बता दें कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है।

- Matrize ने 35 से 40 सीटें भाजपा को दी है जबकि 32 से 37 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाती हुई दिखाई दी है। वहीं, कांग्रेस का खाता खुल सकता है और पार्टी एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है।

- JVC की बात करें तो भाजपा 39 से 45 सीट के बीच जीत हासिल कर सकती है। वही, आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

- P-Marq के मुताबिक बीजेपी 39 से 49 सीटें, आम आदमी पार्टी 21 से 31 सीटें जबकि कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: 'AAP-दा से मुक्त होगी दिल्ली', मनजिंदर सिरसा बोले- भारत के इतिहास में अब्दाली और औरंगजेब के बाद...

- People's Insight ने भाजपा को 40 से 44 सीटें दी है जबकि आम आदमी पार्टी 25 से 29 सीटें और कांग्रेस एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है।

- Chanakya की बात करें तो भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती है। वहीं 25 से 28 सीटें आम आदमी पार्टी को मिल सकती है जबकि कांग्रेस को दो से तीन सीटें हासिल हो सकती है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह