'AAP-दा से मुक्त होगी दिल्ली', मनजिंदर सिरसा बोले- भारत के इतिहास में अब्दाली और औरंगजेब के बाद...

Manjinder Sirsa
ANI
अंकित सिंह । Feb 5 2025 5:20PM

हरियाणा में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब को लूटा और धन दिल्ली लाए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से लोगों को मुक्ति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लिए न सिर्फ महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक भी है। दिल्ली आज के दिन को उत्सव की तरह मना रही है. वे जानते हैं कि वे बीमारी, आप-दा और गुंडों की पार्टी से मुक्त होने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 300-400 फर्जी मतदाता लाए गए, ये बांग्लादेशी हैं...सीलमपुर में बवाल के बीच AAP-Congress पर BJP का आरोप

हरियाणा में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब को लूटा और धन दिल्ली लाए। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में अब्दाली और औरंगजेब के बाद अरविंद केजरीवाल ही हैं जिन्होंने पंजाब को लूटा और धन दिल्ली लाए। दिल्ली में बदलाव इतना है कि AAP नेताओं के बच्चे भी बीजेपी को वोट दे रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उनके पिता ने दिल्ली में क्या किया है। उनका भी मानना ​​है कि अब डबल इंजन सरकार ही दिल्ली को बचा सकती है।

इसे भी पढ़ें: 'लोगों के सारे सपने यमुना जी में डूब गए, AAP ने 3...', मनोज तिवारी ने बीजेपी की जीत का भरा दम

बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर उनकी उस टिप्पणी के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में "जहर" मिला दिया है। अधिकारियों ने बताया कि अदालत के निर्देश के बाद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद पुलिस स्टेशन में धारा 192, 196, 197 और 299 सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2024 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़