दबाव में नहीं झुकूंगा, न भाजपा में शामिल होऊंगा: पी चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा का लक्ष्य विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर स्वतंत्रता का गला घोंटना है। चिदंबरम ने साथ ही यह भी कहा कि वह कभी भी दबाव में नहीं झुकेंगे और न ही भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य ‘स्वतंत्र आवाज का गला घोंटना’ है और वह विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर इस दिशा में काम कर रही है। चिदंबरम आज दिल्ली से यहां पहुंचे थे। वह तमिलनाडु कांग्रेस के मुख्यालय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि अखबारों को नहीं लिखना चाहिए, टीवी चैनलों को चर्चा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का यह भी मकसद है कि ‘राजनीतिक नेताओं (विरोधियों) को उसकी (सरकार की) आलोचना नहीं करने दो। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी अपना एजेंडा लागू करने के लिए उनकी आवाजों का ‘‘गला घोंटने’’ पर उतारू है। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य नेताओं के खिलाफ हाल में आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी का हवाला देते हुए चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस सांसद के सी राममूर्ति आखिरकार भाजपा में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम को लेकर SC ने आखिर हाई कोर्ट को क्यों लगाई फटकार?

उन्होंने कहा कि इसी तरह तेदेपा के सी एम रमेश और वाई एस चौधरी के खिलाफ भी मामले थे और दोनों आज भाजपा में हैं। उन्होंने व्यंगात्मक ढंग से भाजपा की तुलना गंगा नदी से की और कहा, ‘‘ भाजपा गंगा नदी है और इसमें डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं। मैं उस गंगा (भाजपा में) कभी स्नान नहीं करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि मैं न्याय एवं न्यायाधीश के सामने झुकूंगा। मैं अन्याय के सामने कभी नहीं झुकूंगा। वह परोक्ष तौर पर यह इशारा कर रहे थे कि वह दबाव नहीं झुकेंगे और भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका