चीन की हरकतों को नहीं भूलेगा अमेरिका! ट्रंप ने कहा- इस देश की वजह से बर्बाद हुई अमेरिकी अर्थव्यवस्था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

फायेटेविले (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कभी नहीं भूलेगा, जिस तरह चीन वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहा और उससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई। ट्रंप ने रविवार को एक चुनावी रैली में कहा कि अमेरिका अपने आर्थिक पुनरुद्धार की राह पर था और अच्छा कर रहा था, लेकिन फिर चीन से आए एक वायरस की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा,‘‘ हमारे देश के इतिहास में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे बेहतर स्थिति में थी और फिर हम चीन के प्लेग की चपेट में आ गए, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर