Nimisha Priya case: यमन में निमिषा प्रिया को मिलेगी बड़ी राहत? विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, मित्र देशों के लगातार संपर्क में हैं

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2025

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि वह यमन में स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और सना में मौत की सज़ा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। यह बयान भारत के निरंतर कूटनीतिक प्रयासों के बाद यमनी अधिकारियों द्वारा उसकी फांसी स्थगित करने के एक दिन बाद आया है। प्रेस वार्ता में विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि भारत सरकार मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और भारत सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

इसे भी पढ़ें: तलाल से निमिषा ने की थी दूसरी शादी...फांसी टलते ही मृतक के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

प्रिया की माँ प्रेमकुमारी अपनी बेटी की रिहाई के लिए पहले भी यमन जा चुकी थीं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने उसकी रिहाई के लिए "दियात" या 'ब्लड मनी' देने की संभावना भी तलाशी थी, हालाँकि इस प्रक्रिया में कुछ जटिलताएँ भी आईं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra