देश के नाम पर नहीं करेंगे राजनीति, केजरीवाल बोले- पंजाब की सुरक्षा के मामले में हम केंद्र के साथ हैं

By अनुराग गुप्ता | Mar 29, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा के 3 स्तंभ हैं। पहला- कट्टर देशप्रेम, हम देश के लिए मर मिटने को तैयार हैं, हमारे देश के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं। दूसरा- कट्टर ईमानदारी, आज देश के दो राज्यों में कम से कम कट्टर ईमानदार सरकार है और तीसरा- इंसानियत, हम ट्रैफिक सिग्नल पर रहने वाले बच्चों के लिए 10 करोड़ की लागत से शानदार स्कूल बनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि हम कट्टर ईमानदार है और अगर हमारा कोई किसी दिन पकड़ा गया तो उन्हें दोगुनी सजा दिलवाऊंगा। हमारे लिए देश सबसे ऊपर है। अभी भगवंत मान की प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक हुई थी। जिसमें भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों के दर्द पर अट्टहास लगाने वाले केजरीवाल ने अब नौकरी देने को लेकर बोला झूठ, प्रवासी शिक्षक संघ ने किया एक्सपोज 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमा की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। इसीलिए मैं आपको यह आश्वासन दिलाता हूं देश की सुरक्षा के साथ हम किसी भी किस्म की राजनीति नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी खड़ा हो गया है। जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो स्कूल, अस्पताल, सड़के अच्छी कर दी। उस वक्त सारे देश को लगा कि यह हो तो सकता है और लोगों के भीतर एक उम्मीद जागी है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े