विपक्षियों पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- किसी को भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

बलरामपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी सैनिकों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न उठाकर सरकार को बदनाम करना चाहती है लेकिन हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि न तो किसी को देश की एक इंच जमीन कब्जा करने देंगे और न किसी की एक इंच जमीन लेंगे। बेनीपट्टी और बलरामपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘सेना के पराक्रम पर सवाल उठाना बंद कीजिये। आज भारत की ताकत पूरी दुनिया में बढ़ रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को पक्का मकान मुहैया करा रही है , अब लोगों को झोपड़ी की आवश्यकता नहीं रही। सिंह ने कहा कि किसानों की आमदनी दुगुनी करने के उद्देश्य से कृषि से सम्बंधित तीन कानून बनाये गए हैं जिसका लाभ किसानों को बहुत जल्द नजर आने लगेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कुल चौबीस जनसभाओं को सम्बोधित करने के बाद मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता राजग का सुशासन ही चाहती है।राजद का जंगलराज जनता भूली नहीं है।यहाँ राजग की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।’’ 

इसे भी पढ़ें: जनता की आंखों में धूल झोंकने की बजाए स्वाभिमान की राजनीति होनी चाहिए: राजनाथ 

सिंह ने कहा कि पिछले 15 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन पर भ्र्ष्टाचार का दाग नही लगा है और बिहार में पिछले 15 साल में विकास का कार्य तेज रफ्तार से हुआ है। पिछले पंद्रह साल में सड़कों का जाल बिछाया गया है और अब चौबीस घंटे गांव के सभी घरों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा