'भाजपा को नहीं बदलने देंगे संविधान' Delhi में बोले राहुल गांधी, PM Modi गरीबों के लिए नहीं करते कोई काम

By अंकित सिंह | May 23, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ''भगवान ने मुझे भेजा है'' टिप्पणी पर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि यह अजीब है कि यह 'व्यक्ति जिसे भगवान ने भेजा है' केवल 22 लोगों के लिए काम करता है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सब कुछ मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की इच्छा के अनुसार करते हैं और वह देश के गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं करते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक चुनावी रैली में बोलते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि जब गरीब लोग सड़क, अस्पताल और शिक्षा की मांग करते हैं, तो नरेंद्र मोदी कुछ नहीं करते। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज कल खेती-किसानी से लेकर कॉर्पोरेट तक महिला और पुरुष हर क्षेत्र में काम करते हैं। लेकिन जब शाम को दोनों वापस आते हैं तो महिलाओं की घर संभालने वाली दूसरी शिफ्ट शुरू हो जाती है। यानी महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं, लेकिन उस एक्सट्रा 8 घंटे काम करने के लिए आपको कुछ नहीं मिलता। उनका कहना था, ‘‘अग्निपथ योजना को हम कूड़ेदान में फेंकने वाले हैं क्योंकि यह सेना के खिलाफ है, देशभक्ति के खिलाफ है। एक सैनिक को शहीद का दर्जा मिलेगा, पेंशन मिलेगी, लेकिन ‘अग्निवीर’ को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न ही पेंशन मिलेगी और न हीसामाजिक सुरक्षा मिलेगी।’’

इसे भी पढ़ें: UP में बोले Amit Shah, पांच चरण में ही बीजेपी 310 के पार, कांग्रेस को नहीं मिल रही 40 सीटें

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इनके (भाजपा) नेताओं ने खुलकर कहा है कि संविधान को बदल देंगे...मैं भाजपा और आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप सपने मत देखिए, ये आपके बस की बात नहीं है, आप ऐसा नहीं कर सकते। आपके सामने हिंदुस्तान के करोड़ों लोग खड़े हैं, कांग्रेस पार्टी खड़ी है। अगर आप लोगों ने संविधान बदलने की कोशिश की तो देखना क्या होता है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘संविधान से आरक्षण आया है...ये लोग आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। हम आरक्षण को मिटने नहीं देंगे।’’

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश