सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में बोले पुतिन, यूक्रेन में नहीं करेंगे कब्जा, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2022

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश की सुरक्षा परिषद के साथ एक बैठक की। इस बैठक में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि वह अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। 

क्या यूक्रेन में होगा तख्तापलट ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन की सत्ता को आतंकवादी, नशीले पदार्थों और नव-नाजियों का एक गिरोह के रूप में वर्णित भी किया है। 

इसे भी पढ़ें: बंदूक के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने रूस को दी ये सलाह 

बातचीत के लिए तैयार है रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आह्वान पर यूक्रेन की सेना के सकारात्मक प्रतिक्रिया देने, प्रतिरोध खत्म करने और हथियार डालने के बाद मास्को यूक्रेन के साथ किसी भी क्षण बातचीत करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस के सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से मुक्त कराना है और कोई भी उस पर कब्जा नहीं करने वाला है।

प्रमुख खबरें

Amarnath Yatra का उत्साह चरम पर, 3.45 लाख कर चुके दर्शन, Jammu से 4600 भक्तों का नया जत्था रवाना।

हूतियों की एक झांकी में ही कांप गया सऊदी, एयरपोर्ट का क्या हाल कर दिया!

TVK MLA Bribery Case: मेघालय प्रोजेक्टकी जांच में फंसा Senior Journalist, चेन्नई पुलिस ने जब्त किया फोन

Infertility In Men: दवाओं के बिना सिर्फ Yoga से सुधरेगा Sperm DNA और बढ़ेगी फर्टिलिटी