सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करूंगा : स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उनकी सरकार द्वारा उठाए विभिन्न जनकल्याण कदमों के क्रियान्वयन की प्रगति की व्यक्तिगत तौर पर समीक्षा करेंगे और उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों से उनके क्रियान्वयन का काम तेज करने का अनुरोध किया। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों की एक समीक्षा बैठक की यहां अध्यक्षता करते हुए स्टालिन ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के लिए द्रमुक के 500 वादों को याद किया और कहा कि वह एक ‘‘डैश बोर्ड’’ के जरिए विभिन्न पहलों की निगरानी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी 24 सितंबर को क्वाड बैठक में होंगे शामिल, अमेरिकी राष्ट्रपति से भी होगी द्विपक्षीय बातचीत

उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परियोजनाओं और योजनाओं को लागू करने में कोई विलंब न हो। इस बीच, एक अलग विज्ञप्ति में स्टालिन ने एक समिति गठित करने की घोषणा की जो यह देखेगी कि क्या राज्य में सामाजिक न्याय की उचित तरीके से निगरानी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे