सपा-रालोद की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार : जयंत चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

मथुरा (उत्तर प्रदेश)|  राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मथुरा में कहा कि यदि समाजवादी पार्टी और उनकी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनती है तो वह एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम करेगी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश को लेकर नकारात्मक धारणा हमने खत्म की : योगी

जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) किसानों को साल भर में मात्र छह हजार रुपए देकर कहते हैं कि हमने किसानों पर इतना पैसा खर्च कर दिया। जबकि महंगाई उनके सत्ता में आने के बाद से अब तक कई गुना बढ़ चुकी है और किसानों की आय दोगुनी होने के बजाए आधी रह गई है। इस पर भी डीजल-पेट्रोल की कीमत में प्रतिदिन पैंतीस पैसे का इजाफा हो रहा है।’’

उन्होंने ऐलान किया कि उनका गठबंधन किसानों को भाजपा सरकार द्वारा दिए जाने वाले छह हजार रूपये के सापेक्ष प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए देगा और लघु एवं सीमांत किसानों व दूसरों का खेत जोतने वालों को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने ‘किसानों का बिजली बिल माफ करने तथा भविष्य में हाफ’ करने का भी वादा किया।

इसे भी पढ़ें: मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ जाएंगे

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी