क्या राहुल गांधी फिर संभालेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का पद? अशोक गहलोत ने कही ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि अखिरी क्षण तक प्रयास किया जाएगा कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालें। उन्होंने यहां राजस्थान सरकार के ‘इनवेस्टर सम्मिट’ से जुड़े कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आखिरी क्षण तक राहुल गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस कार्य समिति की 28 अगस्त को बैठक हो रही है। हम चाहेंगे कि वह अध्यक्ष बनें।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कई लोग निराश हो जाएंगे और घर बैठ जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि आखिरी क्षण तक राहुल गांधी को मनाने का प्रयास किया जाएगा। गहलोत ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान