भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस का YouTube चैनल हुआ डिलीट, तकनीकी खराबी या कोई साजिश?

Congress YouTube
Creative Common
अभिनय आकाश । Aug 24 2022 6:14PM

कांग्रेस ने खुद ट्विटर पर जानकारी दी है कि कांग्रेस के यूट्यूब चैनल को डिलीट कर दिया गया है। हमारा YouTube चैनल - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' हटा दिया गया है। हम इस पर काम कर रहे हैं। साथ ही गूगल/यूट्यूब टीम के संपर्क में हैं।

सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस द्वारा ये भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। लेकिन इससे ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी की तरफ से ये जानकारी दी गई है। कांग्रेस ने खुद ट्विटर पर जानकारी दी है कि कांग्रेस के यूट्यूब चैनल को डिलीट कर दिया गया है। हमारा YouTube चैनल - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' हटा दिया गया है। हम इस पर काम कर रहे हैं। साथ ही गूगल/यूट्यूब टीम के संपर्क में हैं। कांग्रेस ने कहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं कोई तकनीकी खराबी तो नहीं है या कोई और दुर्घटना है और इसके जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: 'चाटुकारों' से परेशान होकर जयवीर शेरगिल ने छोड़ा प्रवक्ता पद, कहा- पार्टी का निर्णय अब जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाता

वैसे ये यूट्यूब चैनल तब डिलीट हुआ है जब कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है।  बता दें कि कांग्रेस 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए कांग्रेस नेताओं के हाथ में तिरंगा दिखेगा।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़