BPSC परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाएंगे, शिक्षा पर बजट का 22% करेंगे खर्च: तेजस्वी यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर सत्ता में आए तो वह बीपीएससी उम्मीदवारों की सभी श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ा देंगे और उनकी सरकार शिक्षा पर राज्य के बजट का 22 प्रतिशत खर्च करेगी। विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) न तो समय पर कोई परीक्षा आयोजित करता है और न ही समय पर परिणाम की घोषणा करता है, युवा बीपीएससी कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहते हैं कि और यह पूछते फिरते हैं कि क्या 2014 की परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: देश के महत्त्वपूर्ण साहित्यकारों की अपील, बिहार का विकास करने वालों के पक्ष में डालें वोट 

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार के युवा और छात्र नीतीश सरकार से पूरी तरह निराश हैं। इससे पहले दिन में साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में आए तो हम कुल बजट का 22 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करेंगे। तेजस्वी पूर्व में यह घोषणा कर चुके हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो वे पहली ही कैबिनेट में सरकार में 10 लाख नौकरियों को मंजूरी देंगे।

प्रमुख खबरें

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow