अगले पांच-सात वर्षों में सभी एमसीडी स्कूल का कायाकल्प करेंगे : अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सरकारी स्कूलों में सुधार करके शहर की शिक्षा प्रणाली में अमीर और गरीब के बीच के अंतर को पाट दिया है। उन्होंने अगले पांच से सात वर्षों में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी स्कूलों के पुनर्विकास का वादा किया। वह लिबासपुर गांव में सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। केजरीवाल ने दावा किया कि इस विद्यालय की कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और सभागार दिल्ली के निजी स्कूलों के मुकाबले काफी अच्छे हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Lightning | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ सरकार एमसीडी द्वारा संचालित स्कूलों में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, “हमने एमसीडी स्कूलों के कायाकल्प पर ध्यान देना शुरू कर दिया है और इसमें कम से से पांच से सात साल का समय लगेगा। ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त की, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली, हम इस मुद्दे पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम युवाओं के लिए रोजगार सृजन को प्राथमिकता देंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव: BJP ने जारी की 8 प्रत्याशियों की सूची

Supreme Court के नोटिस के बाद Rahul Gandhi का CEC Gyanesh Kumar पर हमला, लगाए गंभीर आरोप

Kuno National Park में मादा चीता KJP21 ने 5 शावकों को दिया जन्म

MPSC परीक्षा विवाद: प्रदर्शनकारी छात्रों से Pune में मिल सकते हैं Rahul Gandhi