Pakistan से सुधर पाएंगे रिश्ते? फिर बढ़ाया दोस्ती का हाथ! मोदी ने भेजी शुभकामनाएं

By अभिनय आकाश | Mar 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री दोबारा चुने जाने पर बधाई दी। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने पर शहबाज शरीफ को बधाई। एक दिन पहले संसदीय सत्र में चुने जाने के बाद शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की जगह अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक इसी पद पर रहे, जिन्हें अविश्वास मत के बाद बाहर कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Wing Commander Abhinandan को अभी भी नहीं भूल पाया है पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में क्या बोला?

चीन ने क्या कहा

शहबाज़ शरीफ के दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद चीन ने कहा कि वह अपने सदाबहार” रणनीतिक संबंधों को गहरा करने और 60 अरब अमेरिकी डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं को उन्नत करने की उम्मीद करता है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि चीनशरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता है। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh के वन मंत्री Kedar Kashyap सड़क दुर्घटना में बचे, छह लोग घायल

Dhananjaya de Silva का खुलासा, Sri Lanka को टेस्ट क्रिकेट में खली 140 Kmph वाले तेज गेंदबाजों की कमी

Kalyan Hospital में डॉक्टर पर मरीज के बेटे ने किया हमला, केस दर्ज

Orris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई