भारत-चीन सीमा के हालात पर सरकार को देना चाहिए प्रस्तुतिकरण: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि भारत चीन सीमा पर, खासकर लद्दाख में जो कुछ भी हो रहा है, सरकार को उस पर एक प्रस्तुतिकरण देना चाहिए। रक्षा मामलों की स्थायी संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए पवार ने कहा कि चर्चा के लिए रक्षा संबंधित अन्य विषय भी हैं लेकिन वह अनुरोध करेंगे कि इस मुद्दे पर प्रस्तुतिकरण दिया जाए। पवार ने कहा, “भारत चीन सीमा पर, विशेषकर लद्दाख क्षेत्र में जो कुछ भी हो रहा है उसके बारे में हम सभी चिंतित हैं। रक्षा संबंधित विभिन्न विषय हैं, जिन पर बैठक में चर्चा होगी। मैं एक अनुरोध करूंगा कि जमीनी हालात पर एक प्रस्तुतिकरण दिया जाए।” 

प्रमुख खबरें

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए