देवेंद्र फडणवीस का दावा, महाराष्ट्र की सत्ता में होगी भाजपा की वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2019

पुणे। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन एक बार फिर राज्य में सत्ता संभालेगा क्योंकि उनकी सरकार ने समाज के कमजोर तबके के लिए काम किया है और उनके जीवन में बदलाव लायी है। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस और राकांपा की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 में भाजपा-शिवसेना सरकार के सत्ता में आने से पहले के 15 वर्षों के शासन में उन्होंने कुछ नहीं किया। फडणवीस सोलापुर जिले के मंगलवेधा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राकांपा ने 15 वर्षों तक झूठ और गुमराह करने वाले वादों के सिवाय कुछ नहीं किया। लेकिन पांच वर्ष पहले हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद हमने गरीबों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, किसानों, ओबीसी और महिलाओं के लिए काम किए और (उनके जीवन में) बदलाव लाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस ने कोंकण में नानार परियोजना को पुनर्जीवित करने के दिए संकेत

भाजपा- शिवसेना की सरकार पिछले पांच वर्षों के दौरान किसानों के साथ खड़ी रही और सबसे बड़ी ऋण माफी की जिससे 50 लाख किसानों को लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि मैं आपको बताता हूं कि केवल आर्थिक राहत पर्याप्त नहीं है। सतत् सिंचाई के माध्यम से हमें पानी मुहैया कराना होगा। पांच वर्षों के दौरान हमने जलयुक्त शिविर कार्यक्रम के माध्यम से कई वाटरशेड प्रबंधन परियोजनाओं पर काम किया। भाजपा-शिवसेना के सहयोगी रायत क्रांति संगठन के पंढरपुर- मंगलवेधा क्षेत्र से उम्मीदवार सुधाकरपंत परिचारक को वोट देने की अपील करते हुए फडणवीस ने कहा कि भगवा गठबंधन सत्ता में लौटेगा। उन्होंने कहा कि अगर आप उनको चुनते हैं तो क्षेत्र में कई परियोजनाओं को गति मिलेगी। फडणवीस के मुताबिक भाजपा के शासनकाल में महाराष्ट्र ने व्यवसाय, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य में पहला स्थान हासिल किया है।

प्रमुख खबरें

What is Delhi Liquor Policy case Part 6| शराब घोटाले में के कविता का नाम कैसे आया? | Teh Tak

Palmistry: पैरों की रेखाएं देखकर जान सकते हैं अपना भाग्य, इस तरह के पैर होते हैं शुभ

What is Delhi Liquor Policy case Part 5| | PMLA में जमानत मिलना इतना कठिन क्यों? Teh Tak

What is Delhi Liquor Policy case Part 4| जेल से सरकार चलाने पर कानून क्या कहता है?| Teh Tak