राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में शामिल लोगों के नाम का खुलासा विधानसभा में करूंगा: भाजपा विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी के मामले में दो मंत्रियों के कथित रूप से संलिप्त होने की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को दावा किया कि वह विधानसभा में इस मामले में शामिल लोगों के नामों का खुलासा करेंगे।

कर्नाटक में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मीडिया में जारी खबरों काहवाला देते हुए कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से सोना तस्करी मामले में कथित रूप से शामिल मंत्रियों के नामों का खुलासा करने का आग्रह किया है।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने तीन मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की बिस्किट जब्त की थीं। अधिकारियों ने बताया था कि बाद में उनके आवास से 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ