दिग्विजय सिंह ने पूछा मोहन भागवत से सवाल, क्या आरएसएस किसी महिला को सरसंघचालक नियुक्त करेगा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नागपुर में दशहरा रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी को लेकर बुधवार को आरएसएस को आड़े हाथ लिया और पूछा कि क्या तेंदुआ कभी अपना चरित्र बदल सकता है। दशहरा कार्यक्रम में भागवत की टिप्पणी पर एक मीडिया रिपोर्ट टैग करते हुए सिंह ने ट्वीट कर पूछा कि क्या आरएसएस एक महिला को सरसंघचालक के रूप में नियुक्त करेगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, भागवत ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

इसे भी पढ़ें: मैक्रोटेक डेवलपर्स की बुकिंग बिक्री दूसरी तिमाही में 57 फीसदी बढ़कर 3,148 करोड़ रुपये हुई

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यदि मेरे सभी प्रश्नों/शंकाओं का उत्तर सकारात्मक रूप से स्पष्ट किया गया तो मुझे आरएसएस से कोई समस्या नहीं होगी। मोहन भागवत जी यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो मैं आपका प्रशंसक बन जाऊंगा।’’ रैली के दौरान भागवत ने कहा कि भारत को सभी सामाजिक समूहों पर समान रूप से लागू एक सुविचारित, व्यापक जनसंख्या नियंत्रण नीति तैयार करनी चाहिए। उन्होंने जनसांख्यिकीय ‘‘असंतुलन’’ के मुद्दे को उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि इससे अल्पसंख्यकों के लिए कोई खतरा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर