BJP में अब शरद पवार लगाएंगे सेंध? फडणवीस के करीबी को लेकर क्यों तेज हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Aug 31, 2024

शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मुद्दे ने महायुति सरकार की किरकिरी करा ही रखी है। जिसके लिए पीएम मोदी को सिर झुका कर माफी मांगने की नौबत तक आ गई। वहीं अब महाराष्ट्र की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले सेंधमारी की कोशिशें परवान चढ़ती नजर आ रही है। देवेंद्र फडणवीस के खास बताए जाने वाले एक नेता की एमवीए के बड़े नेता संग मीटिंग की खबर सामने आई है। बीजेपी के युवा नेता और देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले विवेक कोल्हे ने हाल ही में शरद पवार से मीटिंग की है। एक इवेंट के दौरान दोनों मिले थे। इसके बाद दोनों साथ ही साथ वहां से बाहर निकले। ऐसे में चर्चा तेज हो चली है कि क्या विवेक कोल्हे कोई नया ऑप्शन तलाश रहे हैं। लेकिन ऐसी नौबत आखिर क्यों आ गई? 

इसे भी पढ़ें: परभणी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का Uddhav Thackeray पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में भी जीत दोहराने को Shiv Sena (UBT) तैयार

इन सब के बीच विवेक कोल्हे को लग रहा है कि इस सीट पर उन पर दांव न लगाया जाए। इसलिए वो शरद पवार के साथ नजर आ रहे हैं। विवेक कोल्हे सरकारी चीनी मिल के अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन पर रेड भी पड़ी थी। उसके बाद वो विधानसभा चुनाव में मौका चाह रहे हैं। ऐसे में काल्हे को इस सीट से महायुति की तरफ से उतारा जाता है तो क्या अभी से विवेक कोल्हे ने ऑप्शन तलाशना शुरू कर दिया है? 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान