Oscars 2022 के मंच पर दो विश्व प्रसिद्ध सितारों के बीच मारपीट, पत्नी को लेकर मजाक करने पर भड़के Will Smith, होस्ट को मारा मुक्का

By रेनू तिवारी | Mar 28, 2022

94वें अकादमी पुरस्कार समारोह (Oscars 2022) हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) के कारण विवाद का विषय बन गया। स्टेज पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता स्मिथ ने स्टेज पर शो को होस्ट कर रहे  क्रिस रॉक (Chris Rock) के मुह पर अचानक मुक्का जड़ दिया। विल स्मिथ के अचानक ऐसा करने से वहां बैठा हर शख्स हैरान रह गया। क्रिस रॉक को भी कुछ पल के लिए नहीं समझ आया कि आखिर हुआ क्या? आखिर विल ने सरेआम क्रिस रॉक को क्यों मारा? आइये आपको बताते हैं कि आखिर Oscars इवेंट में क्या हुआ?

94वें अकादमी पुरस्कार विल स्मिथ के कारण चर्चा का विषय बन गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर जीतने से कुछ समय पहले, प्रस्तुतकर्ता क्रिस रॉक पर मुक्का मारा। क्रिस रॉक इवेंट को होस्ट करने के दौरान विल की पत्नी जैडा पिंकेट का मजाक उड़ाया था। वह लगातार विल की पत्नी के बारे में स्टेज पर बात कर रहे थे। शुरूआत में विल भी क्रिस रॉक की बात को मजाक में ही ले रहे थे लेकिन अचानक वह स्टेज पर चढ़े और विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मुक्का मारा। उन्होंने यह भी कहा कि अब मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से मत निकालना। इस घटना को देख सेलेब्रिटीज हैरान रह गए। Disney+ Hotstar की लाइव स्ट्रीमिंग कुछ देर के लिए रुकी। फैंस सोच रहे हैं कि ये घटना स्क्रिप्टेड थी या रियल।

विल स्मिथ ने मांगी बाद में मांफी

विल स्मिथ ने जो कुछ किया उसका ऐहसास उन्हें कुछ ही पलों में हो गया। इसके तुरंत बाद अपने भावनात्मक भाषण में, रोते हुए विल स्मिथ ने माफी मांगी, हालांकि सीधे क्रिस रॉक से नहीं। उन्होंने कहा कि "मैं अकादमी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं अपने सभी साथी उम्मीदवारों से माफी मांगना चाहता हूं। यह एक खूबसूरत पल है और मैं पुरस्कार जीतने के लिए नहीं रो रहा हूं। यह मेरे लिए पुरस्कार जीतने के बारे में नहीं है। यह सभी लोगों पर प्रकाश डालने में सक्षम होने के बारे में है," उन्होंने कहा, "कला जीवन का अनुकरण करती है। मैं पागल पिता की तरह दिखता हूं, जैसा उन्होंने रिचर्ड विलियम्स के बारे में कहा था। प्यार आपको पागल कर देगा।”

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 | Gujarat Titans के उप-कप्तान बने Rashid Khan, गुजरात-लखनऊ के बीच पहला मुकाबला

स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट एलोपिशिया के है ग्रसित

2018 में जैडा पिंकेट स्मिथ ने अपनी एलोपिशिया बीमारी का खुलासा किया। 2021 में जैडा ने अपने गंजे सिर पर एक नुकीले रेखा का वीडियो शेयर किया था। 

प्रमुख खबरें

TCS का AI पर बड़ा दांव, Revenue पहुंचा $2.3 अरब, Quarterly Results में बंपर मुनाफा।

India-US Trade Deal पर बड़ा एक्शन, फाइनल बातचीत के लिए Washington रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल

Sabarimala Hearing: मंदिरों में रोक से बंटेगा हिंदू धर्म, Supreme Court की अहम टिप्पणी

पंजाब में आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार