By प्रिया मिश्रा | Apr 23, 2022
ऑस्कर 2022 कॉन्ट्रोवर्सी के बाद हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान विल कुछ लोगों से बातचीत करते नजर आए। ऑस्कर्स थप्पड़ कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार विल को पब्लिकली स्पॉट किया गया। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर विल स्मिथ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विल को मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई।
हालाँकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स विल की इस वीडियो के लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यहाँ किसके कान खोलने आया है भाई।" वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, "हॉलीवुड द्वारा रिजेक्ट किए जाने के बाद अब बॉलीवुड में काम खोजने की कोशिश कर रहे हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दूर रहो, चांटा मार देगा। ज्यादा चिपको मत बॉलीवुड का नहीं है ये।' एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'भाई उसकी बीवी का नाम मत लेना।'
आपको बता दें कि ऑस्कर्स 2022 इवेंट के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल की पत्नी को लेकर मजाक कर दिया था जो उन्हें पसंद नहीं आया। जिसके बाद विल ने स्टेज जाकर क्रिस को थप्पड़ मार दिया। इसके चलते विल स्मिथ को अगले 10 वर्षों के लिए ऑस्कर में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाद में विल ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ क्रिस रिचर्ड, बल्कि ऑस्कर अकादमी से भी मांफी मांगी थी।