क्या TDP की NDA में होगी वापसी? Chandrababu Naidu बोले- सही समय आने पर इस बारे में बात करेंगे

By अंकित सिंह | Aug 16, 2023

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की तेज चर्चा के बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह 'सही समय' पर इस बारे में बात करेंगे। एनडीए में शामिल होने की उनकी योजना के बारे में पूछे जाने पर नायडू ने कहा, 'यह सही समय नहीं है।' अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह एनडीए सरकार में शामिल होने के बारे में बात करने का समय नहीं है। मैं इस बारे में सही समय पर बात करूंगा।

इसे भी पढ़ें: Nepal के प्रधानमंत्री 16 सितंबर को 10 दिवसीय अमेरिका और चीन की यात्रा पर प्रस्थान करेंगे

अमरावती राजधानी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने कहा, ''आप (सीएम जगन मोहन रेड्डी) विधानसभा में बैठे हैं। आप सचिवालय में बैठे हैं। आप कैबिनेट मीटिंग कहां कर रहे हैं? क्या यह अस्थायी है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी क्या बकवास कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों से वे कार्य कर रहे हैं। सब कुछ तैयार हो गया। हमने आंध्र प्रदेश के लिए विश्व स्तरीय राजधानी की योजना बनाई। मैंने नौ वर्षों तक व्यवस्थित रूप से हैदराबाद के लिए सबसे अच्छे पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक की योजना बनाई।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति