अर्पिता के घर में मिली 'ब्लैक डायरी' खोलेगी घोटाले के राज? कोड वर्ड डिकोड होने पर कई हाईप्रोफाइल नामों से उठ सकता है पर्दा

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2022

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की मुसीबतें और बढ़ने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी को पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के यहां छापे में एक ब्लैक डायरी मिला है। अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट में मिली 'ब्लैक डायरी' को लेकर रहस्य बढ़ता ही जा रहा है. ईडी सूत्रों के मुताबिक अर्पिता मुखर्जी के घर से बरामद डायरी में कई अहम जानकारियां हैं। लेकिन वे कोड के माध्यम से लिखे गए हैं और जो सांकेतिक भाषा में लिखा है। उस डायरी में कोड भाषा में क्या लिखा है ये ईडी के अधिकारी जानने को बेताब हैं। और इसीलिए केंद्रीय जांच एजेंसी विशेषज्ञों की मदद लेने जा रही है। इसलिए डायरी की कोड भाषा को डिकोड करने के लिए आज ईडी कार्यालय में विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बंगाल के दमदम लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की

अर्पिता पहले ही जिरह में कुछ अहम जानकारियां दे चुकी हैं। लेकिन पार्थ जवाब देने से कतराते हैं। पर्थ को कांफ्रेंस हॉल में अस्थाई लॉक-अप बनाकर रखा गया है। वहीं अर्पिता ईडी के लॉकअप में हैं। ईडी इन दोनों से पूछताछ कर इस भ्रष्टाचार में शामिल 'अदृश्य' हाथों का पता लगाना चाहता है। 

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann की पत्नी पर शिअद और Congress का हमला, 5 करोड़ की मांग पर FIR की मांग

Womens Asia Cup T20 में भारतीय स्पिनरों का कहर, Pakistan 55 रन पर ढेर

CBI ने Subhash Chandra पर दर्ज की FIR, LIC Housing Finance से धोखाधड़ी का आरोप

Census 2027: यूपी, पंजाब समेत चार राज्यों में 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी आबादी की गणना