Chai Par Sameeksha: Delhi में मुफ्त रेवड़ी वाली पार्टी जीतेगी या विकास करने वालों को सत्ता मिलेगी

By अंकित सिंह | Jan 13, 2025

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने दिल्ली चुनाव को लेकर ही चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे जी। नीरज कुमार दुबे ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव कहीं ना कहीं भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बड़ी परीक्षा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन के लिए भी बड़ी परीक्षा है। नीरज दुबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी की अगर बात करें तो कहीं ना कहीं यह दोनों मुद्दे की बात करने की बजाए मुद्दे से ध्यान भटकाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Dekh Dilli Ka Haal, जानिए किसके साथ दिल्ली की महिला वोटर्स, केजरीवाल पर क्यों भड़क रहीं

नीरज दुबे ने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल लोगों को लालच दे रहे हैं। लालच के बल पर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आने के साथ ही रेवड़ी बांटने की कोशिश कर रहे हैं। आप पिछले 10-11 सालों से दिल्ली में सत्ता में है। लेकिन आप ऐलान ही कर रहे हैं। आप यह नहीं बता पा रहे हैं कि आपने क्या काम किया है। आप अपना काम बताने की बजाए योजना लाने की बात कर रहे हैं। जो पार्टी करप्शन के खिलाफ लड़कर सामने आई थी, वह आज करप्शन के दलदल में फंस गई है। अपने जन लोकपाल की बात की थी लेकिन उसे पर कोई कामकाज नहीं हुआ। आप उसे तरफ आगे ही नहीं बढ़े। आम आदमी पार्टी अपने उद्देश्य से नहीं भटकी है बल्कि झूठ की बुनियाद पर राजनीति में आई है।

प्रभासाक्षी के संपादक ने कहा कि दिल्ली में क्या कामकाज हुए हैं, इस पर तो जानता ही मोहर लगाएगी। लेकिन दिल्ली के असल मुद्दे जो है वह लगातार जस के तस बने हुए हैं। केजरीवाल और उनकी पार्टी लगातार राजनीति में व्यस्त रहती है। केंद्र के साथ लड़ाई में व्यस्त रहती है। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि लोगों को अरविंद केजरीवाल की अब बातों पर भरोसा नहीं रहा है। अरविंद केजरीवाल को लगता है कि वह मुफ्त की रेवड़ी बांटकर चुनाव जीत लेंगे। लेकिन जनता समझदार है। वह आपके कामकाज का आकलन जरूर करेगी। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi