क्या कभी नहीं सुधरेंगे भारत और चीन के रिश्ते? विदेश मंत्री जयशंकर ने कर दिया हैरान करने वाला दावा

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन 2020 की गलवान घाटी झड़पों से तनावपूर्ण हुए संबंधों को फिर से बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं। एशिया सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि तनावपूर्ण संबंध किसी भी देश के लिए फायदेमंद नहीं हैं। एशिया सोसाइटी के अध्यक्ष और सीईओ और दक्षिण कोरिया के पूर्व विदेश मंत्री क्यूंग-वा कांग द्वारा संचालित एक सत्र के दौरान जयशंकर ने कहा, "यह सिर्फ खून-खराबा नहीं था, यह लिखित समझौतों की अवहेलना थी... जिन शर्तों पर सहमति बनी थी।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पहले Beijing में Vasant Mela, फिर दोनों देशों के बीच अहम मुद्दों पर वार्ता, अब जयशंकर का बयान, तेजी से करीब आ रहे हैं India-China

गलवान झड़प का जिक्र करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि यह केवल टकराव नहीं था, यह लिखित समझौतों की अवहेलना थी...जिन शर्तों पर सहमति बनी थी, उनसे काफी दूर चले गए। हम अभी भी इसके कुछ हिस्सों से निपट रहे हैं, ऐसा नहीं है कि यह मुद्दा पूरी तरह से खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर से भारत-चीन संबंधों में कुछ सुधार हुआ है। हम इसके विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहे हैं। मैं अपने (चीनी) समकक्ष से कई बार मिल चुका हूं, मेरे अन्य वरिष्ठ सहयोगी भी उनसे मिल चुके हैं।

प्रमुख खबरें

भारत की बिजली क्षमता 2047 तक 2000 गीगावाट के पार पहुंचेगी, सौर ऊर्जा की होगी अहम भूमिका

SC से छात्रों को बड़ी राहत! सरकार ने FIR रद्द करने के फैसले का किया स्वागत, नड्डा बोले- छात्रों का भविष्य प्राथमिकता

Hanuman Ansh का मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान भजन वायरल, ट्रेन में गाना गाने वाले गायक Suneel Lodhi को मिली नई पहचान

Famous Temple: देश के 10 Famous Krishna Temples जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना