क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jan 09, 2022

दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। मामले आज 22000 के आसपास आने का अनुमान है। दिल्ली में सरकार की ओर से वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। हालांकि इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि अगर इसी तरह से मामले बढ़ते रहे तो कहीं ना कहीं राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर से लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है। इसी को लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन लागू करने की फिलहाल सरकार की कोई योजना नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है; यदि लोग मास्क पहनना जारी रखें तो हम ऐसा नहीं करेंगे। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में 24 घंटे के दौरान कोविड के 22 हजार मामले दर्ज होने की आशंका है। कोविड के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा प्रयास न्यूनतम पाबंदियां लगाने का है ताकि आजीविका प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि कल DDMA की दोबारा मीटिंग है, उस मीटिंग में हम विशेषज्ञों के साथ फिर से स्थिति का जायज़ा लेंगे कि और क्या-क्या करने की ज़रुरत है। केंद्र से भी हमें पूरा सहयोग मिल रहा है। दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं। यह एक चिंता का विषय तो है लेकिन घबराने की बात नहीं है। पिछली लहर के मुकाबले इस बार की कोविड लहर में मृत्यु कम हो रही है और लोगों को अस्पताल जाने की ज़रूरत भी कम पड़ रही है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में