चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लेने के बाद भी करेंगे दौरे, अरुण यादव ने दी इसकी जानकारी

By सुयश भट्ट | Oct 04, 2021

भोपाल। चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लेने के बाद भी अरुण यादव का चुनावी दौरा जारी है। अरुण यादव सोमवार को खंडवा लोकसभा के दौरे पर रहेंगे। अरुण यादव पुंजापुरा बागली विधानसभा (खण्डवा लोकसभा) क्षेत्र में ब्लॉक / मंडलम/ सेक्टर पदाधिकारियों के ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्मिलित होंगे और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

वहीं जानकारी के मुताबिक आज यानी सोमवार को दौरे पर खंडवा लोकसभा प्रभारी मुकेश नायक, सह प्रभारी राजकुमार पटेल, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, मनोज चावल, मनोहर बैरागी, आरके दोगने, मुजीब कुरैशी उपस्थित रहेंगें।

आपको बता दें कि अरुण यादव खंडवा सीट से लगातार अपनी ताल ठोक रहे थे लेकिन कल दिल्ली जाकर उन्होंने उपचुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। अरुण यादव ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से दिल्ली में मुलाकात कर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी।

इसे भी पढ़ें:खंडवा से लड़ने के लिए अरुण यादव ने किया मना, आलाकमान को भेजा पत्र 

दरअसल प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये