10 घंटे करेंगे ट्रैवल, 7 घंटे की विजिट, बाइडेन के बाद यूक्रेन जाने के लिए PM मोदी ने भी ट्रेन का विकल्प चुना

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की फरवरी में की गई यूक्रेन यात्रा तो सभी को याद होगी। जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कीव दौरे के लिए ट्रेन से जाने का विकल्प चुना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री के कीव में सात घंटे रहने की उम्मीद है, जबकि उनकी यात्रा में ट्रेन में 20 घंटे भी शामिल होंगे। इस ट्रेन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांसीसी प्रमुख इमैनुएल मैक्रॉन जैसे नेता यात्रा कर चुके हैं। फरवरी 2022 में यूक्रेन के खिलाफ रूसी कार्रवाई शुरू होने के बाद मोदी की किसी भारतीय नेता की पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस यात्रा की औपचारिक घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: Zakir Naik को भारत को सौंप देगा मलेशिया? अनवर इब्राहिम के PM मोदी संग चर्चा को लेकर प्रभासाक्षी से विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

जब ट्रेन से यूक्रेन पहुंचे थे बाइडेन

अटकलें थीं कि बाइडन रूसी हमले की बरसी 24 फरवरी के आसपास कीव की यात्रा करेंगे। हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति की यूक्रेन जाने की कोई योजना नहीं है। बाइडेन की पूरी यात्रा को टॉप सीक्रेट रखा गया था। अमेरिका के विमान पूरे कीव शहर पर नजर रख रहे थे। बाइडेन 20 फरवरी को एक सरप्राइज वीजिट पर यूक्रेन पहुंचे। इसके लिए इन विमानों ने पोलैंड के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। राष्ट्रपति बाइडेन की इस यात्रा को टॉप सीक्रेट रखा गया था। किसी को कानो-कान खबर नहीं हुई। बाइडन के साथ बेहद छोटा काफिला यूक्रेन पहुंचा था। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत दो और लोग उनके साथ मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार