शिवाजी के वंशज की NCP में होगी घर वापसी? दिल्ली में शरद पवार के साथ मुलाकात के बाद चर्चा तेज

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2021

दिल्ली में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जिसका सीधा-सीधा संबंध महाराष्ट्र की राजनीति से है। सतारा से बीजेपी नेता और शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने आज रांकापा अध्यक्ष शरद पवार से दिल्ली के 6 जनपथ के निवास पर मुलाकात की है। उदयनराजे की पवार के साथ मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नए कयासों को जन्म दे दिया है। बता दें राकांपा छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद उदयनराजे की यह पही मुलाकात शरद पवार के साथ है। 

इसे भी पढ़ें: अजीत पवार को EVM पर है भरोसा, सहयोगी कांग्रेस को दी यह नसीहत

गौरतलब है कि उदयनराजे भोसले छत्रपति शिवाजी के 13 में वंशज हैं और राकांपा से चार बार के सांसद रह चुके हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के मराठा वोटरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। लेकिन उदयनराजे ने 2019 के सितंबर महीने में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन