Pakistan से लेकर उधार, भारत पर न्यूक्लियर बम चलाएगा, बांग्लादेश की धमकी सुनकर आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

By अभिनय आकाश | Dec 19, 2024

एहसान फरमोश बांग्लादेश की हिम्मत तो देखिए, वो अब पीएम मोदी का नाम लेकर धमकी देने लगा है। न्यूक्लियर बम वाले दोस्त होने की बाते कर रहा है। और तो और हिंदुओं को खत्म करने की धमकी दे रहा है। एक बहुत ही मशहूर कहावत है थोथा चना बाजे घना कुछ यही कहावत बांग्लादेश पर सटीक बैठती है। जो देश बना ही भारत की बदौलत भारतीय सैनिकों के शौर्य के बाद जिसका जन्म हुआ। जिसकी इकोनॉमी की बड़ी निर्भता भारत पर है। उस बांग्लादेश के लोग अब भारत को न्यूक्लियर धमकिया देने लगे हैं। जो आज तक अपने लोगों को एकजुट नहीं रख पाए वो मुस्लिमों को एकजुट करने के खोखले दावे करने पर उतर आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका पर योगी के बयान के बाद, अब भारत का नाम लेकर इजरायल ने किया बड़ा खेल

इसके अलावा इसमें पाकिस्तान भी शामिल है क्यों कि उसी के इशारे पर हिंदुओँ पर अत्याचार हो रहे हैं। यूनुस सरकार एक तरह से पाकिस्तान की कठपुतली बनी है। वो पाकिस्तान जहां के खुद लोग मानते हैं कि भारत से पंगा लेकर बांग्लादेश ने कितनी बड़ी गलती कर दी है। शेख हसीना के जाते और मोहम्मद यूनुस के आते ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान के कैसे तलवे चाटने शुरू कर दिए उसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा देने के लिए जरूरी सुरक्षा जांच के नियम को भी हटा दिया है। सितंबर में इस्लामाबाद ने घोषणा की कि बांग्लादेशी बिना वीज़ा शुल्क के देश की यात्रा कर सकते हैं। बांग्लादेश ने पाकिस्तान से तोपखाने गोला बारूद की ताजा आपूर्ति का भी आदेश दिया। ऑर्डर में 40,000 राउंड गोला-बारूद, विस्फोटकों के लिए मोम की स्थिरता में 40 टन आरडीएक्स और उच्च तीव्रता के प्रोजेक्टाइल, 2,900 की संख्या शामिल थी।  

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Farmers के लिए हुए अहम समझौते, Shivraj Chouhan बोले: विपक्ष को इससे भी ऐतराज क्यों?

Arunachal में China की घुसपैठ चिंताजनक! Kharge और Rahul ने Modi सरकार से माँगा जवाब

जानिए, आखिर दिल्ली क्यों रहती है आतंकियों के निशाने पर?

Travel Tips: बारिश के मौसम में जन्नत लगती हैं ये वादियां, Monsoon में एक्सप्लोर करें Hill Stations