लालू की रिहाई का इंतजाम करेंगे तेज, बोले- राजद सुप्रीमो को फंसाया गया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2018

पटना। राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बुधवार को कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद की रिहाई का प्रबंध करने के लिए जल्द राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे। प्रसाद चारा घोटाला से जुड़े कई मामलों में सजा काट रहे हैं। यादव ने यह टिप्पणी राज्यव्यापी धरने का नेतृत्व करने के दौरान की। राजद की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के कथित दुरुपयोग और पार्टी सुप्रीमो को फंसाने के विरोध में सभी जिलों में धरना दिया। प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और ये मामले उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान के हैं।

इसे भी पढ़ें : रिम्स में लालू प्रसाद से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- बिहार का भविष्य हैं तेजस्वी यादव

यादव ने कहा कि प्रसाद को मामलों में फंसाया गया है। भाजपा सरकार राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर सुनिश्चित कर रही है कि प्रसाद जमानत पर रिहा नहीं हों। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उनके जेल से बाहर आने से भाजपा का विरोध करने वाली ताकतों में जोश भर जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह लंबे समय तक नहीं चलने वाला है। मैं जल्द दिल्ली के लिए रवाना होऊंगा और उनकी रिहाई के लिए प्रबंध करूंगा।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की