रिम्स में लालू प्रसाद से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- बिहार का भविष्य हैं तेजस्वी यादव

tejashwi-yadav-is-the-future-of-bihar-says-shatrughan-sinha
[email protected] । Dec 22 2018 6:14PM

रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का हाल चाल जानने आये शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तेजस्वी बहुत अच्छा और तेज लड़का है।

रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रदेश के भविष्य हैं। स्थानीय रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का यहां हाल चाल जानने आये शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तेजस्वी बहुत अच्छा और तेज लड़का है। मेरा मानना है कि वह बिहार का भविष्य है और राज्य में भविष्य का चेहरा भी वही है। 

इसे भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा ने किसानों से कहा, 2019 के आम चुनावों में मोदी को माफ मत करना

एक अन्य सवाल के उत्तर में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और वह दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या लालू यादव से मुलाकात के दौरान राजनीतिक बातचीत भी हुई सिन्हा ने कहा कि ज्यादातर घरेलू और पारिवारिक बातें ही हुई और वैसे भी अभी खरमास चल रहा है जिसमें कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हो सकती है। लालू से मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शत्रुध्न के साथ थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़