न्यूजीलैंड लौटे केन विलियमसन, CSK के खिलाफ भुवनेश्वर करेंगे कप्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

चेन्नई। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतर पायेंगे। यह पता चला है कि वह निजी कारणों से न्यूजीलैंड लौट गये। वह 27 अप्रैल को राजस्थान रायल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकते है। 

विलियमसन की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार आज के मैच में टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड का यह कप्तान चोट के कारण इस सत्र के कुछ मैचों में पहले भी टीम से बाहर था। सनराइजर्स की टीम चेन्नई और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज कर तालिका में चौथे स्थान पर है। टीम के नौ मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक है।

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा