विम्बलडन: राफेल नडाल ने किर्गियोस को दी शिकस्त, सेरेना भी तीसरे दौर में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

लंदन। स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल ने विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर के मैच में निक किर्गियोस को शिकस्त दी जबकि महिला वर्ग में सात बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स अगले दौर में पहुंची। तैंतीस साल के नडाल ने चार सेट तक चले मुकाबले में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी किर्गियोस पर 6-3 3-6 7-6 7-6 से जीत हासिल की। इस दौरान किर्गियोस को खेल भावना के विपरित व्यवहार करने और अंपायर से बहस के लिये चेतावनी भी दी गयी। नडाल की यह विम्बलडन में 50वीं जीत थी।

अंतिम-16 में पहुंचने के लिए उन्हें फ्रांस के जो विल्फ्रेंड सोगा की चुनौती से पार पाना होगा। नौंवी वरीयता प्राप्त जान इस्नर को तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में कजाखस्तान के गैर वरीय मिखैल कुकुशिन ने 6-4 6-7 4-6 6-1 6-4 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में सेरेना ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद 18 साल की स्लोवेनियाई क्वालीफायर काजा जुवान को 2-6 6-2 6-4 से शिकस्त दी। गत चैम्पियन एंजलिक कर्बर को तीन सेट तक चले मुकाबले में लौरेन डेविस से 2-6 6-2 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि