राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2018

जयपुर। कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ‘क्लीन स्वीप’ करेगी और दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेगी। हुड्डा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है और प्रदेश में कांगेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला पार्टी के विधायक और हाईकमान करेंगे। यह कांग्रेस की प्रथा है।

 

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकटों की दावेदारी करना सबका अधिकार है और एक टिकट पर एक से अधिक दावेदारी पार्टी की मजबूती की निशानी है। अभी तक कोई सूची जारी नहीं हुई है। 'राम मंदिर' के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यह मुद्दा न्यायालय में विचाराधीन है इऔर अगर राम मंदिर बनता है तो जरूर दीपक जलाएंगे।

 

किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए हुड्डा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ था लेकिन डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के नाम पर लोगों को रोजगार दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने मनरेगा को खत्म किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान बर्बाद हो गया है। पिछले भाजपा शासन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है और राजस्थान पर कर्ज दोगुना हो गया है।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana