राजनाथ सिंह बोले- पंजाब में परिवर्तन की हवा चल रही है, लूट तंत्र को नहीं चलने देंगे लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है और लोग भाजपा नीत गठबंधन को सत्ता में लाने व राज्य में लूट तंत्र को खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उनकी ‘यूपी, बिहार दे भैया’ टिप्पणी के लिए भी आड़े हाथों लिया। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘देश को बांटना’ चाहती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, ‘आप जानते हैं कि एक ने पंजाब को लूटा है। दूसरा जो यह दावा करता है कि यहां उसकी सरकार बनेगी, उससे पूछिए कि उसने दिल्ली में क्या किया है।’ अमृतसर, नंगल और मोगा में जनसभाएं करते हुए सिंह ने कहा, ‘पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। लोग लूट तंत्र को नहीं चलने देंगे।’ उन्होंने दावा किया कि लोग पंजाब में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय