विंडीज कोच रिचर्ड पायबस की हुई छुट्टी, टीम में शामिल हुए फ्लायड रीफर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

एंटीगा।वेस्टइंडीज ने विश्व कप शुरू होने से सात सप्ताह पहले विवादों से घिरे रहने वाले कोच रिचर्ड पायबस को पद से हटा दिया। फ्लायड रीफर को नया अंतरिम कोच बनाया गया है। वहीं कर्टनी ब्राउन की जगह राबर्ट हैंस चयन समिति के अंतरिम प्रमुख होंगे। पूरी चयन समिति ही बदल दी गई है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा कि हैंस के रूप में हमें अपनी चयन नीति के अनुरूप काम करने वाला अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है। हमें उम्मीद है कि रीफर के साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट फिर नयी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।’’वेस्टइंडीज को विश्व कप में 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलना है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand