भारत के खिलाफ टी-20 के लिए विंडीज टीम घोषित, शकीरा सलमान की हुई वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

नार्थ साउंड। हरफनमौला शकीरा सलमान ने शनिवार को सेंट लूसिया में भारत के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज की 14 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम में वापसी की है। शकीरा ने पूरी फिटनेस हासिल करने के लिये हाल ही में संपन्न वनडे श्रृंखला नहीं खेली थी।

मध्यम तेज गेंदबाज शकीरा 74 टी20 मैच खेल चुकी है। वेस्टइंडीज महिला टीम की चयनकर्ता अन ब्राउनी जान ने कहा कि शकीरा सलमान के पास अनुभव है और वह आक्रामक गेंदबाज है। टीम ने टी20 मैचों में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और हम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर यह श्रृंखला खेलेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम

पहला मैच नौ और दस नवंबर को डेरेन सैमी नेशनल स्टेडियम पर खेला जायेगा । इसके बाद तीन मैच 14, 17 और 20 नवंबर को गयाना में होगा। 

टीम: स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनिसा मोहम्मद, आलिया अलेने, एफी फ्लेचर, शकीरा सलमान, हेले मैथ्यूज, चेडीन नेशन, चिनेले हेनरी, स्टासी अन किंग, काइशोना नाइट , नताशा मैकलीन, शबिका गजनबी, शेरमाइन कैंपबेल, शेनेटा ग्रिमंड।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा