विंटर ओलंपिक की वजह से चीन में सख्त लॉकडाउन, आई भुखमरी की नौबत, लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा 'कृप्या मदद करें'

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2021

कोविड -19 मामलों को नियंत्रित करने के लिए चीन की रणनीति चर्चा का विषय रही है क्योंकि देश ने 2020 में वुहान में पहला लॉकडाउन लागू की थी जो 76 दिनों के बाद समाप्त हुई थी। अब लाखों चीनी निवासी शियान शहर में एक और सख्त लॉकडाउन के तहत रह रहे हैं। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन के बीच भुखमरी की नौबत आ गई है। चीन के शियान में लोगों ने कई दिनों से खाना नहीं खाने की शिकायत की है। शियान के कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर 'कृप्या मदद करें' लिखकर गुहार लगाई।

1 करोड़ 30 लाख की आबादी कैद

शियान में लोगों ने शिकायत की है कि उनके पास घर का जरूरी सामान भी खत्म हो रहा है। बता दें कि चीन के 1 करोड़ 30 लाख की आबादी वाले शहर शियान में लोग पिछले छह दिनों से घरों में कैद हैं। विंटर ओलंपिक की वजह से परेशान सरकार ने सख्त लॉकडाउन लगा दिया। 

इसे भी पढ़ें: भारत की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर ताकत से चीन-पाकिस्तान परेशान, पहाड़ों को चीर कर सेना के लिए बना दिया रास्ता

चीन के शियान में भूखे मरने की नौबत

चीन के शियान प्रांत के लोगों ने कहा कि वे भूखे मरने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने शिकायत की है कि उनका खाना खत्म हो गया है। हर घर से एक शख्स को तीन दिन में एक बार निकलने की इजाजत है।  स्थानीय अधिकारियों ने 27 दिसंबर को शहर के 13 मिलियन निवासियों को बताया कि वे केवल चिकित्सा आपात स्थिति या सामूहिक कोविड -19 परीक्षण दौर के लिए बाहर जा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती