दिल्ली में 92 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2248 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

नयी दिल्ली। अप्रैल दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,248 हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की तादाद 48 हो चुकी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकरियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था। अधिकारियों ने कहा कि अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें 25 की उम्र 60 साल या उससे अधिक थी। यह संख्या इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या का 52 फीसद है।

अधिकारियों के अनुसार उनमें 13 लोग 50-59 साल के थे और दस की उम्र 50 साल से कम थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2,156 जबकि मृतकों की तादाद 47 थी। बुधवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार 724 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब सक्रिय मामले 1476 हैं।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार