Cleaning Tips: इन टिप्स की मदद से चुटकियों में साफ होगा टेबल फैन, लगेगा बिलकुल नए जैसा

By अनन्या मिश्रा | Aug 17, 2024

गर्मियों में टेबल फैन का इस्तेमाल अधिक होता है। क्योंकि यह काफी पोर्टेबल भी होता है, जिसके कारण आप इसे किसी भी दिशा में आराम से लगाया जा सकता है। यही कारण है कि अक्सर लोग अपने घरों में टेबल फैन जरूर रखते हैं। लेकिन थोड़े दिन के इस्तेमाल के बाद भी इसके ब्लेड्स काफी ज्यादा गंदे हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: पहली बार लोहे की कड़ाही का कर रही हैं इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना काला हो जाएगा खाना

ऐसे करें टेबल फैन की सफाई

टेबल फैन की अच्छे से सफाई करने के लिए आपको सबसे पहले पंखे के ऊपर लगे जालीदार कवर को हटा दें। आप स्क्रूड्राइवर की मदद से इसके कवर को हटा सकते हैं। पंखे की साफ-सफाई करने के दौरान यह ध्यान रखें कि पंखे का तार बिजली से डिस्कनेक्ट हो। जब इसकी जालियां अलग हो जाएं, तो आप इसको साफ कर सकते हैं। 

टेबल फैन की जाली को अलग करने के बाद इसके ग्रिड और ब्लेड को साफ करें। आप कॉटन के सूखे कपड़े की मदद से ग्रिड और ब्लेड पर जमी गंदगी को अच्छे से साफ कर सकते हैं। जब यह अच्छे से साफ हो जाए, तो पानी में डिशवॉश लिक्विड को घोलकर स्क्रबर की मदद से टेबल फैन के ग्रिड और ब्लेड को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद सूखे कॉटन के कपड़े से पोंछ लें।

बता दें कि टेबल फैन के मोटर को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। आप कार साफ करने वाले वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो आप ब्रश की मदद से भी सफाई कर सकते हैं। मोटर के अंदरूनी हिस्से में जमी धूल-मिट्टी को ब्रश की मदद से साफ करें और मोटर के ऊपर लगी धूल को कपड़े से साफ कर सकते हैं।

टेबल फैन की जाली को कॉटन के कपड़े की मदद से साफ करें। फिर पानी में डिशवॉश लिक्विड को घोलकर स्क्रबर की मदद से जाली को साफ कर लें और इसके बाद किसी साफ कपड़े से पोंछ कर सुखा लें। जब यह सूख जाए तो स्क्रूड्राइवर की मदद से जाली को पंखे से फिर जोड़ दें। इस आसान तरीके से टेबल फैन घर पर अच्छे से साफ हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Myanmar training camp case: भारत आया मैथ्यू वैनडाइक फिर जाएगा अमेरिका, कोर्ट ने 24 फरवरी तक दी राहत

Gurmeet Choudhary ने बिहार से मांगा फिल्म Tum Mere Ho के लिए सपोर्ट, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

Sharad Purnima पर लड्डू गोपाल का करें श्वेत श्रृंगार, मुकुट में चंद्रिका लगाना न भूलें

फिल्मकार Madhur Bhandarkar बनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर फिल्म