हरीश रावत ने उम्मीदवारों की सूची को लेकर साधा भाजपा पर निशाना, बोले- 7 दिनों में सामने आएगी पहली लिस्ट

By अनुराग गुप्ता | Jan 11, 2022

नयी दिल्ली। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने बताया कि पार्टी सात दिनों के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि क्या पहली सूची में हरीश रावत का नाम होगा या नहीं ? 

इसे भी पढ़ें: राजनीति में ना होते हुए भी राजनीतिक दलों के लिए उपयोगी हो जाते हैं बाबा रामदेव 

कांग्रेस ने जारी किया था थीम सॉन्गकांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना 'थीम सॉन्ग' जारी किया था। जिसके जरिए कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला था। कांग्रेस ने तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा थीम सॉन्ग का वीडियो साझा करते हुए कहा था कि उत्तराखंड को मुख्यमंत्री परिवर्तन प्रयोगशाला बनाकर भाजपा ने किया कबाड़ा, इसलिए तो जनता कह रही है- तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा। अब उत्तराखंड में नहीं आएगी भाजपा दोबारा।

प्रमुख खबरें

Asian Games Teqball में चूकीं Quimcy Dsouza, एकल और मिश्रित युगल दोनों में कांस्य गंवाया

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग