बिना तलाक दिए की पत्नी ने दूसरी शादी, पति बोला - मुझे मेरी पत्नी वापिस दिलवा दो

By सुयश भट्ट | Nov 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड में एक अजीब मामला सामने आया है। पत्नी ने बिना तलाक लिए दो शादियां कर ली। पहले पति से भरण-पोषण हर महीने लेती रही और दूसरे पति के साथ रहने लगी। दूसरी शादी की बात पता चली तो पहला पति थाने पहुंच गया। पुलिस ने महिला और उसके दूसरे पति को भी बुला लिया।

 दरअसल जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौहार के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र रामदास जाटव की शादी वर्ष 4 मार्च 2017 में भिंड निवासी राखी से हुई थी। शादी के बाद महिला करीब एक साल ससुराल में रही। धर्मेंद्र दिल्ली में जाब करता है। कुछ दिनों तक वो अपने पति के साथ दिल्ली रही। इसके बाद वो मायके आकर रहने लगी और फिर दोबारा वापस ससुराल नहीं गई। मायके में रहकर ही महिला ने भरण पोषण का केस लगाया।

कोर्ट के आदेश पर पति धर्मेंद्र हर महीने 3500 रुपए भरण पोषण के लिए देता रहा। करीब एक साल पहले राखी ने 28 दिसंबर 2020 राय सिंह जाटव निवासी सौंधा से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी से पहले राखी का पहले पति से तलाक नहीं हुआ है। इसका केस अभी चल रहा है। हालांकि पहला पति धर्मेंद्र को इस बात की भनक न लगने से वो हर महीने राखी के भरण पोषण के लिए भेजता रहा। जून महीने में राखी की शादी की खबर उसके पहले पति धर्मेंद्र को लगी।

इसे भी पढ़ें:3 कृषि कानूनों पर बोले कमलनाथ, कहा - किसानों पर लगे मुकदमे भी लेने चाहिए वापिस 

इसके बाद धर्मेंद्र ने राखी के दूसरे पति राय सिंह और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने राखी की मांग को जायज ठहराया। इसके बाद धर्मेंद्र, आवेदन लेकर पिछले महीने महिला थाने पहुंचा। यहां डीएसपी पूनम थापा से मुलाकात की। शिकायती आवेदन के बाद पुलिस राखी व उसके दूसरे पति को थाने लेकर आई।

यहां पहला पति बोला-मेरी पत्नी मुझे वापस करा दो। वहीं महिला बोली-मुझे ये पसंद नहीं है। इधर राखी का दूसरा पति राय सिंह ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि राखी की पहले भी शादी हो चुकी है। महिला डीएसपी थापा का कहना है कि दोनों पक्षों को सुना गया है। महिला ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है। इस मामले में कानून प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी।

प्रमुख खबरें

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर