Rahul Gandhi का नाम लिए बिना एस जयशंकर ने साधा विपक्ष पर निशाना, मैं चीनी एंबेसडर को बुलाकर अपनी खबर के लिए नहीं पूछता

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2023

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि इस बार जी20 में 200 बैठकें होंगी। इन बैठकों के माध्यम से हम दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि भारत में आकर बदलाव को देखिए। विश्व के लिए भारत के उत्साह और सकारात्मकता को देखिए। अगर किसी ज़मीन की बात करते हैं तो ये ज़मीन 1962 में चीन ने कब्ज़ा किया था, वे(विपक्ष) आपको बताते नहीं हैं, वे ऐसे दिखाएंगे ये कल परसो हुआ है...अगर मेरी सोच में कमी है तो मैं अपनी फौज़ या इंटेलिजेंस से बात करूंगा। मैं चीनी एंबेसडर को बुलाकर अपनी खबर के लिए नहीं पूछता।

विदेश मंत्री ने राहुल गांधी और चीनी राजदूत के कथित संपर्क पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, अगर मेरी सोच में कमी है तो मैं अपनी फौज़ या इंटेलिजेंस से बात करूंगा। मैं चीनी एंबेसडर को बुलाकर अपनी खबर के लिए नहीं पूछता। एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है, उसके बारे में सार्वजनिक रूप से बोलना मेरे लिए सही नहीं होगा। यह तकनीकी मामला है, सिंधु जल संधि पर दोनों देशों के सिंधु आयुक्त बात करेंगे। हम उसके बाद ही अपने भविष्य के कदमों पर चर्चा कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है