बिना नाम लिए सुशील मोदी ने जीतन राम मांझी पर साधा निशाना, भगवान राम को लेकर कह दे यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Apr 16, 2022

हाल में ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जीतन राम मांझी ने साफ तौर पर कहा था कि वह भगवान राम को नहीं मानते। इसके बाद से भाजपा में नाराजगी है। यही कारण है कि बिना नाम लिए बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जीतन राम मांझी पर निशाना साधा है। एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिए सुशील मोदी ने यह बता दिया कि भगवान राम को लेकर कोई भी विवादित टिप्पणी भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने लिखा कि श्रीराम ऐसे विराट व्यक्तित्व थे कि उनके जीवन से भारत ही नहीं, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित कई देशों की संस्कृति प्रभावित हुई। राज्यसभा सांसद ने कहा कि जो श्रीराम को काल्पनिक बताने का दुस्साहस कर रहे हैं, वे दरअसल आदि कवि वाल्मीकि, उनके आश्रम में पले सीतापुत्र लव-कुश, निषादराज केवट और भक्त शिरोमणि शबरी को भी नकारने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहना हास्यास्पद ही है कि कोई स्वयं को शबरी का पुत्र बताये, लेकिन माता शबरी ने जिनकी भक्ति से संत समाज में अक्षय कीर्ति पायी, उस महानायक श्रीराम को ही काल्पनिक बता दे। आस्था पर चोट और समाज को बाँटने की ऐसी ओछी राजनीति कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय इतिहास, संस्कृति और परम्परा के नायक ही नहीं, हमारे पुरखा हैं।

प्रमुख खबरें

GeM portal से रक्षा क्षेत्र की खरीद 1.35 लाख करोड़ रुपये पार, Piyush Goyal ने दी जानकारी

HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

Tiger Shroff Durand Cup मैच में नहीं खेलेंगे, काम की प्रतिबद्धता बनी वजह

Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे