सेक्स के लिए आपस में की जाती थी पत्नियों की अदला बदली, 1000 से ज्यादा कपल थे इस गिरोह में शामिल

By निधि अविनाश | Jan 10, 2022

केरल पुलिस ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि, इस रैकेट से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में सेक्स के लिए आपस में पत्नियों की अदला बदली की जाती थी। इस मामले में एक समूह शामिल है। इस समूह में 1000 से ज्यादा जोड़ा शामिल थे जो कि एक ऑनलाइन ग्रुप चैट के जरिए इस गंदे काम को अंजाद देते थे। इसकी शिकायत कोट्टायम जिले में करुकाचल पुलिस में एक महिला ने की थी जिसके बाद केरल पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। यौन संबंध बनाने वाले इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव हिंसा: सीबीआई को 21 मामलों में नहीं मिले यौन उत्पीड़न और रेप के सबूत, एसआईटी को किए मामले वापस

कोट्टायम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, "पहले टेलीग्राम और मैसेंजर समूहों में शामिल होते है और फिर दो या तीन जोड़े समय-समय पर मिलते हैं। इन सबके बाद महिलाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। इसके अलावा तीन पुरुषों का एक ही महिला के साथ भी सेक्स के लिए शेयर किया जाता था। कुछ पुरूष पैसों के लिए अपनी पत्नियों का भी आदान प्रदान करते थे। पुलिस ने आगे बताया कि, इन महिलाओं की अदला-बदली करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या इस समूह का संबंध किसी अन्य ग्रुप के साथ भी थे के नहीं। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा