दिल्ली में पति की हत्या कर शव नाले में फेंकने के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

साजिश रचकर पति की हत्या करने और उसके शव को हरियाणा के सोनीपत के नाले में फेंकने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हत्या प्रेम-प्रसंग तथा पीड़ित के दुर्व्यवहार और आपराधिक व्यवहार के कारण की गई। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हर्ष इंदौरा ने बताया, पीड़ित प्रीतम प्रकाश (42) अलीपुर का कुख्यात अपराधी था।

उसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज थे जिनमें शस्त्र अधिनियम, स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, और भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज मामले शामिल थे। अदालत ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

Elon Musk की Tesla Robotaxi सेवा को रात में छोटे जानवर पहचानने में आ रही परेशानी

Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार, चेक बाउंस मामले में रकम न चुकाने पर जताई नाराजगी

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

वैश्विक भाषा बन गई है हिंदी: प्रो. संजय द्विवेदी