Raveena Tandon के भाई के घर 25 लाख की चोरी! केयरटेकर महिला गिरफ्तार, परिवार का भरोसा जीतकर उड़ाए सोने-हीरे के जेवर

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई की जुहू पुलिस ने इस मामले में परिवार का विश्वास जीतकर चोरी को अंजाम देने वाली 47 वर्षीय केयरटेकर महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी, America से Gauri Spratt संग Wedding Date का किया बड़ा खुलासा

अधिकारी ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत 25 लाख रुपये है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, राजीव टंडन द्वारा पूछताछ किए जाने पर राशि ने पहले तो अपनी संलिप्तता से इनकार किया, लेकिन बाद में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने चोरी की दो घड़ियां लौटा दीं और दावा किया कि अन्य आभूषण उसने जगदीश नामक एक सहयोगी को सौंप दिए थे, जिन्हें उसने वापस दिलाने का वादा किया।

इसे भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज हुई Maa Behen, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की जुगलबंदी ने मचाया धमाल

अधिकारी ने बताया कि बार-बार संपर्क किए जाने के बावजूद राशि ने कथित तौर पर आभूषण वापस नहीं लौटाए। शिकायत के अनुसार, राशि 2020 से आपसी परिचितों के माध्यम से रवीना के भाई के परिवार से मिलने आती थी। अपने पति और माता-पिता की मृत्यु के बाद परिवार से उसका रिश्ता काफी घनिष्ठ हो गया था और उसे घर में बिना रोक-टोक आने-जाने की अनुमति मिल गई थी।

शिकायत के अनुसार, आवास की दूसरी मंजिल पर केवल परिवार के सदस्यों और आरोपी राशि को ही जाने की अनुमति थी, जहां कीमती सामान रखा गया था। शिकायतकर्ता राजीव ने आरोप लगाया है कि इस मामले में राशि ने अपने एक सहयोगी की मदद ली। उसने खुद को पुलिस का मुखबिर बता कर राजीव को धमकी दी कि यदि उसने गहनों की वापसी के लिए दबाव बनाया तो उसे झूठे मादक पदार्थ मामले में फंसा दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि राशि को 21 मई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किए जाने के बाद 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi